Asia Cup 2022 final पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | पाकिस्तान को धूल चटा कर श्रीलंका 6 वी बार बना एशिया का चैंपियन

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका,pak vs sl,पाकिस्तान को 23 रन से हराकर श्रीलंका एशिया का चैंपियन बना।,pakistan vs srilanka,मैच के हीरो रहे हसारंगा

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका,Asia Cup 2022 final पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पाकिस्तान को 23 रन से हराकर श्रीलंका एशिया का चैंपियन बना।

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर दिन रविवार को शाम 7:30 बजे दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया | पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया | पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए उसके बाद 23 रन के स्कोर पर पाथुम निस्संका भी सस्ते में आउट हो गए | छठे ओवर की पहली गेंद पर 36 रन के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका गुनाथिलाका के रूप में लगा 8 ओवर की चौथी गेंद पर धनञ्जय डिसिल्वा 53 स्कोर पर आउट हो गये 9 ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका के कप्तान शनाका 58 के स्कोर पर आउट हुए | महज 58 के स्कोर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, इस समय पाकिस्तानी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तब उनके मंसूबों पर पानी फेरने का काम भानुका राजापकासा और हसारंगा ने किया |

मैच के हीरो रहे हसारंगा

हसारंगा विकट परिस्थिति में आकर बानूका राजा पकआशा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ 21 गेंदों में अपनी टीम के लिए 36 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और एक छक्का भी लगाया | उसके बाद जब पाकिस्तान टीम बैटिंग तब भी जोरदार झटका दिया पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसमें सबसे महत्वपूर्ण विकेट रिजवान का था जो सेट बैटसमैन थे |

हाइलाइट

श्रीलंका बल्लेबाजी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और पहले ही ओवर में कुसल मेंडिस 0(1)नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए | उसके बाद 23 रन के स्कोर पर पाथुम निस्संका 8(11)भी सस्ते में आउट हो गए | छठे ओवर की पहली गेंद पर 36 रन के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका गुनाथिलाका 1(4)के रूप में लगा 8 ओवर की चौथी गेंद पर धनञ्जय डिसिल्वा 28(21) 53 स्कोर पर आउट हो गये 9 ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका के कप्तान शनाका 2(3) 58 के स्कोर पर आउट हुए | महज 58 के स्कोर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, इस समय पाकिस्तानी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे तब उनके मंसूबों पर पानी फेरने का काम भानुका राजापकासा 71(45)और हसारंगा 36(21)ने किया | भानुका राजापकसा अंत तक आउट नहीं हुए और श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया |

पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी पहले ठीक-ठाक हुई और सबसे ज्यादा विकेट हरीश रउफ ने लिया उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए |

बैटिंग पाकिस्तान

171 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम पहले कुछ आक्रामक तेवर दिखाए फिर चौथे ओवर में 22 के स्कोर लगातार दो विकेट गवा दिया | चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम 5(6) प्रमोद मदुषन का शिकार हुए | चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर फखर जमान 0(1) को भी अपना शिकार बनाया | उसके बाद इफ्तिखार अहमद 32(31)और मोहम्मद रिजवान 55(49)अच्छा खेले और टीम का स्कोर 93 तक पहुंचाया 14 वे ओवर की दूसरी गेंद पर इफ्तिकार अहमद मदुषन का शिकार बने | उनका जगह लेने के लिए मोहम्मद नवाज आये | वह भी कुछ खास नहीं कर सके 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए | उस समय पाकिस्तान का स्कोर 102 रन 4 विकेट के नुकसान पर था | अब से पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं टिक सका और ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए 147 तक जाते-जाते पाकिस्तान में अपना दम तोड़ दिया | इस तरह पाकिस्तान श्रीलंका से एशिया कप का फाइनल मुकाबला 23 रन से हार गया | पाकिस्तान के लिए मोहमद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों में 55 रन बनाए जिसमें उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया |

श्रीलंका ने अच्छी गेंदबाजी की

श्रीलंका ने अच्छी गेंदबाजी की, रिजवान और इफ्तिकार अहमद के अलावा किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया | प्रमोद मधुशन अपने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया, तो वही हसरंगा ने अपने चार ओवर के स्पेल में 27 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया | चमीका करुणारत्ने ने भी 4 ओवर में 35 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया, तो वहीं महीश theekshana ने एक खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया |

Leave a Comment